उत्तराखण्डकुमाऊं,

गुंजन मेहरा बनीं मिस उत्तराखंड-2026, वेदिका पालिवाल ने जीता सुपर मॉडल का खिताब

लालकुआं न्यूज – हल्दूचौड़ नया बाजार स्थित शास्त्री मैदान में आयोजित दो दिवसीय पंखुड़ियां महोत्सव-2026 (सीजन-16) का रविवार देर रात रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में गुंजन मेहरा ने मिस उत्तराखंड-2026 का खिताब जीता, जबकि वेदिका पालिवाल उत्तराखंड सुपर मॉडल बनीं। निखिल ने इंडियाज बिगेस्ट डांसर, नविषा बिष्ट ने उत्तराखंड बेस्ट डांसर और सीता लसपाल ने सुपर स्टार बहू का खिताब अपने नाम किया। डिम्पल एवं पीहू की जोड़ी को जोड़ी नंबर वन चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रताप बिष्ट के जिला अध्यक्ष बनने पर हल्दूचौड़ मंडल ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया

 

 

 

इस दौरान उत्तराखंड की चर्चित ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीना इंडोला को उत्कृष्ट डिजिटल कार्यों के लिए डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि युवा भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप कौशिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब कोचिंग सेंटरों पर राज्य सरकार कसने जा रही है शिकंजा, ऐसा करना होगा अनिवार्य, वरना समेटना होगा अपना 'बोरिया-बिस्‍तर

 

 

 

दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। निर्णायक मंडल में योगेश रौतेला, राकेश कुमार, पूनम गुप्ता एवं खुशबू गुप्ता शामिल रहे। संरक्षक प्रेम शंकर जोशी (शास्त्री) तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट ने की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर HC की रोक के बाद क्या करेगी सरकार? सचिव ने दी पूरी जानकारी

 

 

कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी एवं नेहा बिष्ट ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कमलेश चंदोला, शुभम अंडोला, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश भारद्वाज, योगेश बुधलाकोटी, डॉली अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, कमल जोशी, श्वेता एवं बानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।