उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ जिप्सी-कार की भिड़ंत, दो बाइक सवार समेत तीन घायल

रामनगर (नैनीताल)- फाटो पर्यटन जोन से सफारी कर लौट रहे पर्यटकों की जिप्सी और कार की राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइक सवार भी चपेट में आ गए, जिससे कुल तीन लोग घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार करनाल-मोहाली (पंजाब) निवासी शैफाली और ध्रुव अपने तीन बच्चों के साथ रामनगर घूमने आए थे। मंगलवार सुबह वे फाटो पर्यटन जोन में जिप्सी सफारी करने के बाद वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्र गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, दोनों ग्रुपों के दो-दो छात्र गंभीर, पुलिस ने की जांच शुरू

 

 

सुबह करीब साढ़े 10 बजे रामनगर से लगभग एक किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास उनकी जिप्सी की काशीपुर की ओर जा रही एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसी दौरान काशीपुर से मजदूरी के लिए आ रहे बाइक सवार विकास और प्रताप सिंह भी इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अध्यक्ष पद निर्दलीय प्रत्याशी 529 वोट से आगे

 

 

हादसे में घायल तीनों लोगों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार विकास और प्रताप सिंह की हालत को देखते हुए उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि महिला पर्यटक शैफाली का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Good news- टाटा ग्रुप में उत्तराखंड की चार हजार महिलाओं को नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।