उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- “छुट्टियां मनाने नानी के घर आई थी हदिया, तेज रफ्तार केंटर ने छीन ली जिंदगी”

हल्द्वानी न्यूज़– शहर के शनि बाजार रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। तेज रफ्तार केंटर की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची सड़क पर गिर गई और उसका सिर केंटर के पहिए के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे शनि बाजार रोड पर एक तेज रफ्तार केंटर (UK 04 CC 5999) ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार 13 वर्षीय हदिया अपनी बहन के साथ बाजार जा रही थी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए, जबकि हदिया केंटर के पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली पर उजड़ गया परिवार: पिथौरागढ़ में दो मंजिला मकान आग में जलकर खाक, बेटी की शादी के गहने भी राख में बदले

 

 

मृतक बच्ची हदिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली थी। वह इन दिनों गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए हल्द्वानी स्थित अपनी नानी के घर आई हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और केंटर चालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने केंटर को घेर लिया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और बड़ी मुश्किल से चालक को भीड़ के चंगुल से निकालकर हिरासत में लिया। बाद में उसे थाने भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: नदी में नहा रहे 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ खींच ले गया, मौत

 

 

बताया जा रहा है कि हदिया के पिता अब्दुल रहमान सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

सीओ अमित सैनी ने बताया कि पुलिस ने केंटर को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।