उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

 

सभी को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से अपराधो और विवेचनाओं का सफल अनावरण करने तथा एनडीपीएस एक्ट में प्रभावी कार्यवाही संपत्ति जबरीकरण करने के दिए निर्देश

 

आज डॉ० वी०मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा आज कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सभी को यह निर्देश दिए गए:–

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- यहाँ महिला पहुंची कोतवाली, सिपाही पर परेशान करने के लगाये आरोप, जाने पूरा मामला।

 

▪️सर्किलों में घटित विशेष अपराधों की समीक्षा की गई। सभी को अपराधों का सफल अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

▪️क्षेत्राधिकारियों को आवंटित विवेचनाओं की समीक्षा की गई, साक्ष्य संकलन व अन्य आवश्यक कार्यवाही के आधार पर सफल अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

▪️सभी क्षेत्राधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें, जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरे। निष्पक्ष होकर विवेचनाओं और जांचों का निस्तारण करें।

▪️केस डायरी का अवलोकन करें। नियमित रूप से अर्दली रूम लेकर अधीनस्थों को आवंटित दायित्वों का सफल निष्पादन करें।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस के दो प्राध्यापको का शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए चयन

▪️सभी सर्किल अधिकारी अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी और दायित्वों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान दें, अधीनस्थ थानों का प्रभावी पर्यवेक्षण करें।

▪️कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, जनता के पुलिस पर विश्वास को सुदृढ़ करें।

▪️विभागीय कार्यवाही और प्रारंभिक जांचों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।

▪️क्राईम ड्राइव अभियान की समीक्षा की गई, सभी को अभियान में सकारात्मक परिणाम हासिल करने के निर्देश दिए गए।

▪️वांछित/ईनामी अपराधियों की धरपकड़ की जाय। वांछित अपराधियों के विरुद्ध ईनाम घोषित की कार्यवाही करें।

▪️गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई पूर्ण कर लें, जनपद प्रभारी इसका फॉलोअप लें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य में इतने शिक्षक मिले शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार, अब होगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

 

 

▪️कुर्की/वारंट की शतप्रतिशत तामिली और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाय अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।

▪️सभी सर्किल अधिकारी निरीक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर लें, थानों में लंबित मालों का निस्तारण कर लिया जाय।

समीक्षा गोष्ठी के दौरान श्रीमती रिधिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल, श्री मणिकांत मिश्रा एसएसपी उधम सिंह नगर श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी समेत नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के सभी अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

 

 

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*