हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कुमाऊं कमिश्नर के छापे के बाद RTO कार्यालय के बाहर बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त करवाया

Haldwani News: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आरटीओ कार्यालय में सोमवार को की गई छापामारी के बाद आरटीओ कार्यालय के बाहर अवैध रूप से बने दलालों के अड्डे के अलावा कब्जा करके बनाए गए टीन सेट और कच्चे निर्माण को जेसीबी के माध्यम से आज ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अटल उत्कर्ष आदर्श इंटर कॉलेज फूलचौड़ का किया औचक निरीक्षण, प्रधानाचार्य सहित अध्यापक को लगाई फटकार

संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि इनके द्वारा अवैध रूप से आरटीओ कार्यालय के बाहर की दीवार पर लगी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण टीन और कच्चे निर्माण तैयार किए गए थे ।जिनको जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया है अब उस स्थान पर गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-( बड़ी खबर) यहां कैंटर चालक ने खाद्य सुरक्षा निरीक्षक की कार को मारी टक्कर बाल-बाल बचे यह अधिकारी।

कुमाऊं कमिश्नर ने सोमवार को आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में आरटीओ (प्रशासन) के न मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कमिश्नर ने आरटीओ कार्यालय परिसर के बाहर शराब की बोतल मिलने, पेड़ों पर कपड़े सुखाने और गंदगी देख नाराजगी जताई। निरीक्षण में कार्यालय के पास बने रेस्टोरेंट में शराब की बोतलें मिलीं।