उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ होली की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकराई, तीन लोगों की मौत

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी में होली के त्यौहार में एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है नैनीताल रोड पर दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने नैनीताल रोड के पास सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के बने कूड़े दान वाले बॉक्स से जा टकराई और कार आगे की ओर पलट गई वही मॉर्निंग वॉक को जा रहे हैं दो लोगो से टकराई जिसमे दो मॉर्निंग वॉकर समेत कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ढेला मार्ग जाम करने पर पांच नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा

वही इस पूरी घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य चार लोग जो कार में बैठे थे वह गंभीर रूप से घायल हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा टला: मैक्स और बाइक की भिड़ंत के बाद खाई में गिरे वाहन, 8 लोग घायल

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 3:35 की बतायी जा रही है जब तेज रफतार दिल्ली नंबर की कार नैनीताल रोड को बढ़ रही थी फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया वही तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पूरे हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, अब इस तिथि को होगा आयोजन