उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में पुलिस प्रशासन व नगर निगम की टीम पर हुआ जमकर पथराव, थाने में पथराव कर कई गाड़ियां को किया आग के हवाले

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और नमाज स्थल ध्वस्त करने के दौरान जहां प्रशासन पर जमकर पथराव हुआ, तो वही अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने में भी जमकर पथराव किया और थाने में जमकर पत्थर बाजी के साथ ही थाने के बाहर गाड़ियों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां चट्टान टूटने से हुआ हादसा, तीन की मौत और कई लोगों के दबे होने की सूचना, राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए हुई रवाना

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे व नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। इस दौरान उग्र भीड़ ने टीम पर जमकर पथराव भी किया, जिस पर टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/ लालकुआँ- जिला प्रशासन व निकाय की टीम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य शुरू, स्वामियों के खिलाफ भी कार्यवाही

इस दौरान थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे से एवं नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ टांडा के जंगल में मृत मिले व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार,

इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।