उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस की जांच अब इस एंगल पर हुई शुरू, इन्हें किया जा रहा है चिन्हित

  • हल्द्वानी बनभूलपुरा दंगे में अब महिलाएं भी होंगी चिन्हित

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीते 8 फरवरी को हुए दंगे के बाद कर्फ्यू को 7 दिन हो गए हैं। इस बीच पुलिस अब दंगे में शामिल महिलाओं को चिन्हित करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में खुलेगा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक? रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव पर जताई सकारात्मक पहल

वही एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है की 8 फरवरी के दिन नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला करने वाली महिलाओं को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है, क्योंकि घटना के दिन शुरुआत में सबसे पहले बड़ी संख्या में महिलाओं ने ही विरोध शुरू कर पत्थरबाजी की थी। जिन्होंने पुलिस व प्रशासन की टीम पर बड़ी संख्या में पत्थर बाजी कर उन्हें घायल किया।

यह भी पढ़ें 👉  (बरसात से फ़सल नुकसान पर मुआवजे की मांग) बरसात से किसानो की गेहूं की फसल का हुआ भारी नुकसान

गौरतलब है कि पुलिस अब तक 36 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनसे बड़ी मात्रा में असलहे और गोलियां भी बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब उत्तराखंड में साजिश! रुड़की में छावनी में मालगाड़ी को बेपटरी करने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला गैस सिलिंडर