उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- किताबें ओर यूनिफार्म अब 20 अप्रैल तक खरीद सकते है, जिला प्रशासन ओर शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

हल्द्वानी न्यूज- 1अप्रैल यानी मंगलवार से नए शिक्षण सत्र शुरू हो रहा है ऐसे में अक्सर यह देखा जाता है की बुक सेलर्स एवं यूनिफार्म की दुकानों पर भारी भीड़ और खरीदारी का भारी दबाव रहता है और कई विद्यालयों द्वारा जल्द किताबें और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जाता है।

 

 

लेकिन इस बार शिक्षा विभाग जिला प्रशासन और निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अब 20 अप्रैल तक नए शैक्षणिक वर्ष की पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए पर्याप्त समय है ताकि विद्यार्थियों एवं अभिभावक तनावमुक्त वातावरण में नए सत्र की शुरूआत कर सकें। यही नहीं शहर के कई निजी विद्यालयों ने अभिभावकों को सूचित भी कर दिया है कि 20 अप्रैल तक अभिभावक नई पुस्तक और ड्रेस खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ शादी से लौट रहे मां-बेटे की बुलेट फिसली, मां की मौत — क्षतिग्रस्त सड़क बनी हादसे की वजह

 

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि बुक सेलर एवं यूनिफॉर्म की दुकानों में अनावश्यक भीड़ न हो और आसानी से किताबें और ड्रेस उपलब्ध हो इसके लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों के प्रबंधकों प्रधानाचार्य की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया था। जिसको लेकर कई विद्यालयों द्वारा यह सूचित भी कर दिया गया है कि अभिभावकों को किसी भी प्रकार के परेशानी ना हो इसके लिए कोई विद्यालय दबाव नहीं बनाएगा और सभी अभिभावकों को 20 अप्रैल तक का समय छात्र-छात्राओं की कॉपी किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- आज रजत जयंती पर पीएम मोदी उत्तराखंड को देंगे 8260 करोड़ की सौगात, हितधारकों से करेंगे सवांद

 

 

इसके अलावा यदि कोई विद्यालय किसी प्रकार का दबाव बनाता है या अभिभावकों को फीस, पुस्तकों या ट्रांसपोर्टेशन आदि से संबंधित कोई शिकायत है तो वह शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए निम्न ईमेल आईडी पर गोपनीय शिकायत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

 

 

[email protected]

[email protected]