उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

लालकुआं न्यूज़- हल्द्वानी से खरीदारी कर बाइक से वापस लौट रहे दो दोस्तों की बाइक कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार लालकुआं निवासी अमन सिंह (30 वर्ष) और अमन गुप्ता (28 वर्ष) रविवार दोपहर हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से वापस लालकुआं लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे डिपो नंबर-5 के सामने पहुंचे, तभी आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, इलाज के दो घंटे में महिला की मौत, बिल न चुकाने पर शव रोका, पुलिस हस्तक्षेप से सौंपा गया शव

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमन गुप्ता को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 85 सड़कें बंद

 

घायलों में एक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ और दूसरे को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान अमन सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

 

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।