उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में 8 जुलाई तक बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के सभी जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (4 जुलाई) के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर गर्जन के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील

 

 

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पत्थर और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खराब मौसम के कारण गुरुवार को सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा करीब दो घंटे के लिए रोकनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ 40 लाख की शादी पर भी नहीं थमा दहेज का लोभ, बड़ी कार की मांग पर टूटा रिश्ता, ससुरालवालों पर केस

 

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 8 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

 

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

4 जुलाई: राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।

5 जुलाई: प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आई खेत में काम कर रही दो महिलाएं, हायर सेंटर रेफर

6 जुलाई: अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कई जगहों पर गर्जन के साथ बारिश की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने और यात्रा पर निकलने से पहले मौसम तथा सड़क मार्ग की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी है।