उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा नाबालिग किशोर संग लापता, लाखों के जेवर और नकदी साथ ले जाने का आरोप

हल्द्वानी न्यूज- शहर में 10वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा के एक नाबालिग किशोर के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा घर से अपनी मां के सोने के जेवर और 10 हजार रुपये नकद लेकर गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा स्कूल गेट से एक किशोर के साथ स्कूटी पर जाती दिखाई दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह छात्रा के पिता उसे नैनीताल रोड स्थित स्कूल छोड़ने गए थे। दोपहर करीब 3:15 बजे छुट्टी के समय जब वह बेटी को लेने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने बताया कि छात्रा पूरे दिन स्कूल में आई ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वहां खाई में गिरा, मौके पर मच गई चीख-पुकार

 

 

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि छात्रा स्कूल गेट से ही एक नाबालिग किशोर के साथ स्कूटी पर बैठकर चली गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोर शहर के ही एक अन्य स्कूल का छात्र है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम धामी ने लिए ये अहम फैसले, रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को उस दिन बस फ्री, इनकी सेवा समाप्त सहित कई फैसले लिए।

 

 

जेवर और नकदी साथ ले जाने का आरोप

परिजनों का कहना है कि घर लौटकर अलमारी की जांच करने पर पता चला कि छात्रा अपनी मां के चार सोने के कड़े, छह सोने की अंगूठियां और 10 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। परिवार का आरोप है कि किशोर ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

 

 

 

यूपी समेत आसपास के राज्यों में तलाश

मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों की मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। संभावित ठिकानों को देखते हुए उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में भी पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में कोरोना के रोजाना बढ़ रहे आंकड़े, रहे सावधान

 

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों की जल्द बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।