उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- CM धामी का दो दिवसीय नैनीताल जनपद दौरा, लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल में CM के ये कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय नैनीताल जनपद दौरा: विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास व धार्मिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 6 और 7 जून को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल जिले में रहेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का भी जायज़ा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक की ट्रक से कुचलकर हुई मौत, 100 मीटर तक युवक को घसीटकर ले गया वाहन

 

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी आज नैनीताल में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें जिले के प्रमुख विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

 

 

वहीं, अपने दौरे के दूसरे दिन यानी कल मुख्यमंत्री हल्द्वानी के प्रसिद्ध कालू सिद्ध महाराज मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होंगे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त वे हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी क्षेत्र में विभिन्न जनसभा, शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी टीचरों के लिए आया नया फरमान, 50 घंटे का डिजिटल प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं तो होगा ऐक्शन

 

 

मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे को जिले के लिए विकास की नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय जनता में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में अवैध संबंधों के शक में हुई सीमा की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पति को किया गिरफ्तार

 

 

यह दौरा न केवल विकास कार्यों को गति देगा बल्कि क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद और धार्मिक सांस्कृतिक जुड़ाव का भी सशक्त माध्यम बनेगा।