उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ सड़क हादसे में युवती की मौत

हल्द्वानी के देवलचौड़ क्षेत्र में गंगू ढावा के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा कैड़ा के रूप में हुई है, जो अल्मोड़ा जनपद के बाड़ेछीना क्षेत्र की निवासी थी। वह वर्तमान में हल्द्वानी में अपने मामा-मामी के साथ रह रही थी और दिल्ली से लौट रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निकट स्थापित होने वाले सब स्टेशन के निर्माण के संबंध में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

 

हादसा तब हुआ जब वह सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान यूके 06- टीए- 8192 नंबर की यूरो टैक्सी कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां होम स्टे में युवक की हत्या से हड़कंप, शव को बेड के नीचे छिपाकर फरार हुए आरोपी

 

वही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हॉरर किलिंग में नाबालिक लड़की की हत्या, छोटे भाई ने अपनी बहन की गला घोटकर करी थी हत्या, यह रही हत्या की वजह