उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, अपने ने ही दिया धोखा, जाने आठ दिन बाद क्या हुआ?

हल्द्वानी में दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से उसके जानने वाले युवक ने दुष्कर्म किया और फिर सहेली के घर छोड़ दिया। आठ दिन बाद नाबालिग ने अपनी दीदी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अंडे का ठेला लगाने वाले युवक की बदमाशों ने बाल्टी से पीट पीटकर करी हत्या, परिजनों में मचा कोहराम 

 

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ दिन पूर्व उसकी बहन देवलचौड़ क्षेत्र में रहने वाली अपनी दोस्त के घर गई थी। वह वहां से लौट रही थी तो रास्ते में सूरज नाम का युवक मिला, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी। आरोप है कि सूरज उसे झूठ बोलकर अपने घर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसे जान की धमकी दी और यह बात किसी को न कहने की बात कही। जिसके बाद वह पीड़िता को टेंपो से उसकी सहेली के घर छोड़ आया। जहां से पीड़िता अपने घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज व दमवाढुंगा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ा, पुलिस अलर्ट मोड पर

 

आठ दिन बाद पीड़िता ने यह बात अपनी दीदी को बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला एवं नंदौर खनन व्यवसाईयों के शिष्टमंडल ने की मुख्यमंत्री, खनन सचिव और खनन निदेशक से फिटनेस समेत कई मुद्दों को लेकर भेंट