उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ नौंवी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी शहर के दमुवाढूंगा क्षेत्र में शनिवार देर रात नौंवी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवखड़ी नीलकंठ कॉलोनी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रघुनंदन होमगार्ड का जवान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ऑनलाइन बुकिंग भेजी जाती थीं महिलाएं, चार गिरफ्तार

शनिवार रात रघुनंदन की ड्यूटी एसएसटी टीम के साथ गौलापुल पर थी। पुलिस के अनुसार रात करीब ढाई बजे रघुनंदन की पत्नी ने उन्हें फोन किया और बेटी के फंदे से लटके होने की सूचना दी। आनन-फानन रघुनंदन घर पहुंचा। वहां उनकी बेटी ग्रिल पर दुपट्टे से बने फंदे से लटकी हुई थी। वह बेटी को लेकर तुरंत बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने शगुन उम्र 15 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बजट 2024- प्रदेश में महिलाओं को रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में और मिल सकती है छूट, तकनीक को भी बढ़ावा

वही काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा के अनुसार रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, 18 क्रेशर सील, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप