पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को बताए करियर के विभिन्न विकल्प

लालकुआं न्यूज– पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में 16 और 17 नवंबर को प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट की अध्यक्षता में दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को भविष्य के करियर और रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।
नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने विभागीय योजनाओं, रोजगार प्रयाग पोर्टल, रोजगार अधिनियम तथा इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी। वहीं, डायट भीमताल के नीरज पांडे ने छात्राओं को कौशलम कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित करने के साथ जलपान भी कराया गया। संचालन बीना रावत ने किया। इस दौरान कल्पना जोशी, रीता लसपाल, हंसा पांडे और अभिलाषा कीर्ति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










