उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी रेलवे स्टेशन स्थित ठोकर लाइन इलाके में शनिवार देर रात एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई गई। पुलिस ने युवक की गला रेतकर हत्या की आशंका जताई है। युवक की लाश खून से लथपथ मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को आर्थिक लाभ के संकेत, कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़े आज का राशिफल

 

थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए मगर अभी पहचान नहीं हो सकी है। एसओ की सूचना मिलने पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाके में सघन पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- बिंदुखत्ता में मां- बेटे पर लोमड़ी ने हमला कर किया घायल, पढ़े पूरी खबर

 

पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। इधर, खून से लथपथ मिले शव से इलाके में हड़कंप गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के संबंध में बीजेपी पदाधिकारियो के साथ ली बैठक