उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी नगर आयुक्त ने होली ग्राउंड के चारो तरफ नो बेंडिंग जोन किया घोषित, मूर्ति तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी शहर में बीती शाम से चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सिंधी चौराहा स्थित होलिका ग्राउंड पर लगी भक्त प्रहलाद की सवा फिट की मूर्ति को खंडित होने की घटना को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया।

 

मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ कार्रवाई को अमल में लाते हुए दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज होलिका ग्राउंड के पास भक्त प्रहलाद की मूर्ति को खंडित होने को लेकर जमा हुए लोगों के बीच सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चंद, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। जहां एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि कल रात हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हीने बताया आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जा रही किशोरी की ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, रुद्रपुर में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 

 

आरोपी सोनू कुमार टेंट हाउस कर्मी है जो साजसज्जा का काम करता है। मूल रूप से सोनू कुमार दरभंगा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वही मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया की जन भावनाओं को देखते हुए होलिका ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- यहाँ सड़क पार कर रहे हल्दूचौड़ निवासी बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती, देखें वीडियो

 

इसके आदेश जल्दी जारी कर दिए जाएंगे। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर होली का ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो वेंडिंग एरिया घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - गौरीकुंड में भूस्खलन हादसे में करीब 19 लोगों के लापता होने की संभावना, मलबे में दबे चार शव बरामद, 15 लापता की तलाश में  रेस्क्यू जारी।