उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी – कोषागार से पेंशन आहरित करने वाले पेंशनरो के आधार को लेकर आया नया अपडेट

नैनीताल न्यूज़ – कोषागार से पेंशन आहरित करने वाले पेंशनरों जिनके आधार नम्बर कोषागार में उनके पेंशन डाटा में अपडेट नही हो पाये हैं। वह सम्बन्धित पेंशनर कोषागार व उपकोषागार में अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट करा सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने बताया कि जनपद के कोषागार एवं उपकोषागार से पेंशन आहरित कर रहे 5000 पेंशनरों ने स्वयं का आधार नम्बर को पीपीओ से लिंक वर्तमान तक नही किया है। जिसके कारण कोषागार एवं उपकोषागार में डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र सम्बन्धी कार्य सुगमता से सम्पन्न नही हो पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण, तीन अवैध दुकानें ध्वस्त; अभियान जारी रहने की चेतावनी

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के पीपीओ के डाटा से लिंक होने की दशा में जीवित प्रमाण पत्र को बायोमैट्रिक्स के माध्यम से पुनः वैध कराना आसान हो जाता है। इससे पेंशन भुगतान में वित्तीय अनियमिता और राजकीय धन के गबन होने की सम्भावना भी नही होती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को हल्द्वानी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने जनपद के पेंशनरों से अपील की है कि जिन पेंशनरों ने अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट नही कराया है वे कोषागार एवं उपकोषागार में अपना पेेंशन डाटा अपडेट करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता: 45 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की वारदातों का खुलासा