उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को लगा गहरा सदमा, हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़ – यहाँ मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा । वही तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दुष्कर्म के आरोप में ब्लॉक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

मूलरूप से बाजपुर निवासी रिकी सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र बच्चन सिंह मुखानी के बजूनियाहल्दू में घनश्याम के यहां रहकर मजदूरी करता था। बीते सोमवार देर शाम रिकी के पास घर से फोन आया। फोन करने वाले ने रिकी सिंह की मां की मृत्यु होने की जानकारी दी। यह खबर सुनते ही रिकी सिंह को गहरा सदमा लगा । उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक ने उसे घर के आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- क्रेशरों द्वारा रेट गिरने से नाराज खनन व्यवसाईयों ने स्टोन क्रशरों में किया बवाल, क्रेशर संचालकों ने लगाया यह सनसनीखेज आरोप, कल से शुरू होगी आर-पार की यह लड़ाई, देखें वीडियो

वही एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम