उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी –(दुःखद) जम्मू में हुए आतंकी हमले में देवभूमि का लाल हुआ शहीद

हल्द्वानी न्यूज़– जम्मू के राजोरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (28) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैन्य अधिकारियों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विद्यालय तमंचा लेकर पहुंचा छात्र, मचा हड़कंप

संजय को भारतीय सेना में 12 साल हो गए थे। संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। फिलहाल संजय की शादी नहीं हुई है। संजय अपने पीछे मां-बाप, बड़े भाई को रोता हुआ छोड़ गए है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ अवैध गैस रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने किया भंडाफोड़, पूर्ति विभाग ने किया मुकदमा दर्ज

संजय के शहीद होने की खबर के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ नहर में गिरी कार, चार लोगों की मौत, तीन दिन पहले जन्मा मासूम भी डूबा

वहीं उनकी शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, डीएम नैनीताल वंदना सिंह समेत तमाम लोगों ने दुख प्रकट किया है और उनके परिजनों के प्रति गहरी सवेदना व्यक्त की हैं।