उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – जल्द ही आवारा जानवरो से लोगो को मिलेगी निजाद

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त ने कहा है कि जल्द ही शहरी क्षेत्र में आवारा जानवरों से लोगों को निजात मिल जाएगी। नगर निगम द्वारा कई गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार को भी होगी गैस की होम डिलीवरी, घर पर रहें उपभोक्ता

जिनमें निराश्रित गोवंशों को चिन्हित करने के बाद रखा जाएगा। नगर आयुक्त IAS विशाल मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा गंगापुर कबाड़वाल में निर्माणाधीन गौशाला व नजाकत के बगीचा क्षेत्र में बन रही गौशाला सहित अन्य गौशालाओं का निरीक्षण कर लिया है साथ ही उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शिव महापुराण कथा की पूजा में बैठने को लेकर दो वर्गों में हुआ विवाद, टेंट और लकड़ियों को किया आग के हवाले, जाने पूरा मामला।

जैसे ही गौशाला निर्माण पूरा होगा शहर के सभी निराश्रित गोवंश व आवारा जानवरों को वहां रखा जाएगा। जिससे कि लोगों को परेशानी भी ना हो निराश्रित गोवंश को भी पालन पोषण ठीक से हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) शादी समारोह में दो सिलेंडर की अनुमति, डीएम ने तहसीलवार अधिकारी किए नामित