उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड- भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा पहली बार 12 सितंबर को लगाएगा आयुष रोजगार मेला, प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड भारतीय चिकित्सा परिषद की ओर से प्रशिक्षित युवाओं के लिए पहली बार 12 सितंबर को आयुष रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में आयुर्वेद फार्मेसी, नर्सिंग, पंचकर्म सहायक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक कोर्स में प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा। परिषद ने आयुर्वेद अस्पतालों, पंचकर्म, योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों से आवश्यकता के अनुसार 4 सितंबर तक पदों का ब्योरा मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  टाटा मोटर्स द्वारा बिंदुखत्ता के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए शौचालय का हुआ विधिवत्त शुभारंभ

वही भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने बताया कि परिषद से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में आयुर्वेद फार्मेसी, नर्सिंग, पंचकर्म, योग व प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन अभ्यर्थियों का पंजीकरण परिषद करता है। प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देने के लिए परिषद की ओर से आयुष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उत्‍तराखंड सरकार की मान्यता के बिना प्रदेश में नहीं चला सकेंगे मदरसा

उन्होंने सभी आयुर्वेद अस्पतालों, पंचकर्म, योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों को पत्र जारी कर 4 सितंबर तक आवश्यकता के अनुसार पदों का ब्योरा मांगा है। जिससे पदों के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मेले में बुलाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

उन्होंने कहा कि मेले के लिए विभिन्न कोर्सों में प्रशिक्षित युवा भी 4 सितंबर तक परिषद की अधिकारिक ई-मेल [email protected] पर आवेदन कर सकते हैं। मेले में नियुक्ति देने का अंतिम अधिकार अस्पतालों का होगा।