उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद, लकड़ी तस्करों और वनकर्मियों में मुठभेड़, फायरिंग में रेंजर समेत तीन वनकर्मियों को लगे छर्रे

हल्द्वानी न्यूज़- यहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, कुछ दिन पहले ही वन विभाग और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वन विभाग ने एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया था।

 

इसके बावजूद लकड़ी तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि जंगल में गस्त पर गए वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी, जिसमें रेंजर सहित तीन वनकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है की घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज की है। जहां रेंजर रूपनारायण गौतम सहित दो अन्य वन कर्मियों को गोली लगी है। फिलहाल घायल वन कर्मी सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आंगन में खेल रही नौ साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बुरे हाल में मिला शव

 

सूचना के बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच रहे हैं। पीपल पड़ाव के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि सूचना मिली करीब आधा दर्जन से अधिक वन तस्कर जंगल में लकड़ी काटने के फिराक में है। इसके बाद टीम ने मौके पर छापामारी की तो वन तस्करों से आमना सामना हो गया, जहां सभी वन तस्कर बाइक से लकड़ी काटने के उपकरण के साथ जंगल में पहुंचे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा- यहां पुत्र से हुई कहासुनी में वृद्ध पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, बेटा हुआ गंभीर घायल।

 

 

वन कर्मियों को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद वन कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई, इस दौरान वन तस्कर फायरिंग करते हुए बाइक से भाग खड़े हुए, फायरिंग के दौरान रेंजर रूपनारायण गौतम के साथ-साथ दो अन्य वन कर्मियों को गोली के छर्रे लगे है। घायल वन कर्मियों को रुद्रपुर अस्पताल भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ प्रशासन द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने विरोध किया तेज, प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

 

घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारियो मे हड़कंप से मच गया। प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग उमेश तिवारी के अलावा आलाधिकारी मौके पर है। वन विभाग की इस कार्रवाई में तस्करों की एक बाइक और पेड़ काटने की आरी जप्त हुई है।