उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 2 एकड़ सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

ऊधम सिंह नगर जिले में नशा तस्करों और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नानकमत्ता क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। संयुक्त अभियान के दौरान करीब दो एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

 

 

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री की अपराध और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस, तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, पीएसी और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़े आज का राशिफल, नवंबर महीने का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

 

 

जांच में सामने आया कि नानकमत्ता निवासी तारा सिंह और उसके परिजनों ने सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर रखा था। प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करने और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा: 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक गंभीर

 

 

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

 

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी तारा सिंह के खिलाफ गंभीर अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं और वह वर्तमान में जेल में बंद है। उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ भी नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएम धामी खुद उतरे खेत में, हल चलाकर और धान रोपकर अन्नदाताओं को दिया सम्मान

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशा तस्करों, गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा।