उत्तराखण्डकुमाऊं,

NEET पुनर्परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

नैनीताल न्यूज़- NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होगी।

 

 

पुलिस ने जनपद में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां छात्र की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज कुत्ते पर पत्थर उठाने से भड़का मालिक, मोटे पाइप से किया हमला,

 

 

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, संस्थानों और कोचिंग सेंटरों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 161 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इनमें 61 प्रतिष्ठानों में विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई करते हुए 16,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

 

 

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान 332 वाहनों के चालान किए गए, जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा दो वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) निलंबन के लिए भेजे गए। वाहन चेकिंग अभियान में 66,500 रुपये का संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (दुःखद) यहाँ दीवाली मना कर लौट रहे यात्रियों का वाहन गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, पांच घायल

 

 

 

पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटल-ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की घोषणा विलोपित, कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल भड़के, आंदोलन की चेतावनी

 

 

नैनीताल पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।