उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी- यहाँ कर्ज से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान, नई स्कूटी भी सूदखोरों ने कर ली थी जब्त

हल्द्वानी न्यूज़- यहां सूदखोरों से परेशान प्रापर्टी डीलर ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले बेस अस्पताल और फिर डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। वही उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के स्वजन का आरोप है कि सूदखोरों ने दोगुने पैसे मांगने का दबाव बनाया और नई स्कूटी भी जब्त कर ली थी।

कमलुवागांजा के देवपुर में रहने वाला 32 वर्षीय विनय पांडे पुत्र भुवन पांडे प्रापर्टी डीलर था। उसके भाई मनोज पांडे का कहना है कि कुछ समय पहले काम के सिलसिले में सूदखोरों से पैसा लिया था। सूदखोरों को समय-समय पर पैसे लौटाता रहा। इसके बाद भी ब्याज समेत दोगुनी रकम बता दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ पुलिस ने बिन्दुखत्ता में परचून एवं रेस्टोरेंट में शराब पिलाने व शराब बेचते पाए जाने पर 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

काम में नुकसान होने पर भाई कुछ महीने से पैसा नहीं लौटा पाया। 10 अक्टूबर को विनय नई स्कूटी फाइनेंस कराकर लाया। जिसे सूदखोरों ने जब्त कर लिया। पैसे का दबाव बनाने व स्कूटी जब्त करने से भाई तनाव में आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सिक्किम टनल हादसे में चमोली के होनहार इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, रेस्क्यू के बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम

रविवार की रात को उसने जहर खा लिया। परिवारजनों ने उसे घर के आंगन में उल्टी करते देखा। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उसकी मौत हो गई। 

इधर, मुखानी थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि प्रापर्टी डीलर के परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक ने सदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

जवान बेटे की मौत से पांडे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। भुवन के तीन बेटे थे। एक बेटे की एक साल पहले नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।