उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 125 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

यातायात निरीक्षक हल्द्वानी एवं सीपीयू प्रभारी की संयुक्त टीम ने शहर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों को न मानने वाले 125 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर यातायात प्रभारी एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी शहर में वाहनों के सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब, हजारों ग्रामीणों की विशाल रैली आज

 

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए यातायात निरीक्षक द्वारा 93 एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा 32 वाहन चालकों कुल- 125 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चोरगलिया में शराब की दुकान के विरोध में हल्द्वानी SDM कोर्ट पहुंची महिलाएं, दिया ज्ञापन

 

इस दौरान समस्त वाहन चालकों / आम जनमानस को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

 

समस्त वाहन चालको एवं आम जनमानस से अनुरोध किया की शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु यातायात पुलिस नैताताल का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ गर्भवती महिला की मौत के बाद प्रशासन ने झोलाछाप क्लिनिक को किया सील