स्वास्थ्य

हेल्थ- ये 5 लोग भूलकर भी न पिए नीबू पानी, सेहत फायदे की जगह हो सकते है गंभीर नुकसान

नींबू पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हम में से कई लोग सुबह उठकर एक गिलास नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। नींबू पानी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए नींबू पानी का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं (Side Effects Of Drinking Lemon Water)। तो आइए, जानते हैं किन लोगों को नींबू पानी नहीं पीना चाहिए?

यह भी पढ़ें 👉  हेल्थ- अगर शरीर मे दिखे ये 5 संकेत, तो समझ जाएं पूरी तरह से डैमेज हो चुका है आपका लिवर, तो तुरंत डॉक्टर से करे संपर्क

एसिडिटी की समस्या – एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों को अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें सिट्रिक एसिड काफी अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में एसिडिटी को और बढ़ा सकता है। इसके कारण आपको पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

दांत संबंधित समस्याएं- जिन लोगों को किसी तरह की डेंटल प्रॉब्लम है, उन्हें नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है। इससे दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। अगर आपके दांत से जुड़ी परेशानी है, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डेंटिस्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें 👉  एक ऐसे फल जो धरती का सबसे ताकतवर फल है, जितना हो सके कीजिये सेवन इस फल का, जानिए फायदे

हड्डियों से जुड़ी समस्याएं- जो लोग हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एसिड की वजह से हड्डियों में जमा कैल्शियम का तेजी से क्षरण हो सकता है, जो पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। इससे हड्डियां अंदर से कमजोर और खोखली पड़ने लगते लगती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण एवं रोजगार को लेकर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने 7 सदस्यीय समिति का किया गठन।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोग– किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती हैं। क्रॉनिक किडनी डिजीज से पीड़ित लोगों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

हार्टबर्न की समस्या – हार्टबर्न की समस्या से ग्रसित लोगों को नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, यह पेप्सिन नामक एंजाइम को सक्रिय कर सकता है। इसके अलावा, इसका रोजाना सेवन करने से पेप्टिक अल्सर की समस्या बढ़ सकती है।