देश

यहाँ दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, 2 KM तक उठा धुएं का गुबार, गुजरात विमान हादसे का वीडियो धड़कने बढ़ा देगा!

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर यात्री विमान टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद मेघानी नगर के पास एक दीवार से टकराकर क्रैश हो गया।

इस हादसे के बाद आसमान में करीब 2 किलोमीटर तक धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दिया, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

 

 

धमाके और धुएं ने मचाई दहशत

हादसे के तुरंत बाद एक तेज धमाके की आवाज ने पूरे इलाके को दहला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेघानी नगर से वस्त्रापुर तक, लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया। यह दृश्य इतना भयावह था कि स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ लोगों ने इसे बम विस्फोट समझ लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मलबे से उठता धुआं और आसपास की अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है, जो देखने वालों की सांसें थाम देता है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया तनाव का असर: कच्चे माल महंगे, रोजमर्रा की चीजों से लेकर एसी-फ्रिज तक दाम बढ़ने की आशंका

 

 

राज्य पुलिस कंट्रोल रूम ने पुष्टि की है कि विमान में 242 यात्री सवार थे और यह लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, जिसकी यात्री क्षमता 300 है, लंबी दूरी की उड़ान के लिए भारी मात्रा में ईंधन लेकर चला था।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी सरकार का बड़ा कदम: आज से लागू हुआ Next Gen GST, सस्ते होंगे घर-गृहस्थी के सामान, लग्ज़री आइटम्स महंगे

 

 

 

निदेशक जनरल ऑफ सिविल एविएशन फैज अहमद किदवई ने बताया कि विमान ने दोपहर 1:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेकऑफ किया और मात्र पांच मिनट बाद यह हादसे का शिकार हो गया। भारी मात्रा में ईंधन से लैस यह विमान अचानक रनवे या टैक्सीवे से भटक गया और पास के रिहायशी इलाके में दीवार से जा टकराया।

यह भी पढ़ें 👉  AP की रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में सभी 242 लोगो की हुई मौत

 

 

 

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं, और आसपास की सड़कों को सील कर दिया गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट को भी अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया है।