उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में शुक्रवार को होगी LPG गैस की होम डिलीवरी, उपभोक्ता घर पर ही रहें

लालकुआं न्यूज़- सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा जारी वितरण रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी।

 

एजेंसी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घर पर रहकर गैस वाहन का इंतजार करें, ताकि बिना भीड़भाड़ के सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

 

एजेंसी के अनुसार यदि 16 अप्रैल 2026 को बॉटलिंग प्लांट से समय पर गैस वाहन उपलब्ध होता है, तभी निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। यदि वाहन प्राप्त नहीं होता है तो प्राथमिकता के आधार पर तय क्षेत्रों में ही वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE 10वीं रिजल्ट कभी भी जारी, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला

 

निर्धारित कार्यक्रम के तहत दीना, देवरामपुर, परमा, बंगाली कॉलोनी, बजरी कंपनी, हाथीखाना, ट्रॉली लाइन, इंद्रानगर-1, इंद्रानगर-2, कार रोड और राजीव नगर-1 क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में अगले महीने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, आयोग के सामने है दोहरी चुनौती

 

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जाएंगे, जिन्होंने 12 अप्रैल 2026 तक अपनी बुकिंग कन्फर्म कराई है। इसके बाद की गई बुकिंग इस वितरण में शामिल नहीं होंगी।

 

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 100 प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण के दौरान किसी भी उपभोक्ता को लाइन में खड़े होकर सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: स्कूटी-पिकअप भिड़ंत में युवती की मौत, दूसरी गंभीर हालत में रेफर

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचें और अपने घरों पर ही रहकर गैस की होम डिलीवरी प्राप्त करें, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।