उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- देहरादून में भीषण अग्निकांड, एक साथ फटे कई सिलिंडर, 22 झोपड़िया जलकर हुई राख, पढ़े खबर

राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह भीषण हादसा हो गया।

खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त  हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हैरान करने वाला मामला- नहीं मिली एंबुलेंस, तो गाड़ी की छत पर भाई के शव को बांधकर 195 किमी तक ले गई बहन

गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बजाया ढोल, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने होली गायन के साथ लगाए ठुमके

यहां 22 से 23 परिवार रहते है जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। सुबह कुछ लोग तार जलाकर उसने से तांबा निकाल रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।

यहां आठ-नौ सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन जिलों में चार दिन अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट, राज्य के सभी स्कूल 14 व 15 जुलाई को बंद।

गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल है।