उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में ससुर-बहू की सियासी जंग: हरक बोले- ‘ED का डर दिखाकर बहू को बनाया भाजपाई’, अनुकृति का पलटवार- ‘कांग्रेस के दबाव में पापा’

देहरादून न्यूज- वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत की बहू एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं को लेकर उत्तराखंड की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। इंटरनेट मीडिया पर हरक सिंह रावत को बहू के भाजपा में होने को लेकर लगातार उलाहने दिए जा रहे हैं। इस पर हरक सिंह रावत ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बहू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का डर दिखाकर भाजपा में शामिल कराया गया है। वहीं, अनुकृति गुसाईं ने अपने ससुर के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

 

 

बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि वह घबराने वाले व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में जो लोग घबरा सकते थे, वे भाजपा में चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि एक स्थिति के बाद बच्चे मां-बाप की इच्छा के अनुसार काम नहीं कर सकते और अपने मन के मुताबिक फैसले लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में खनन माफियाओं का आतंक: अवैध खनन रोकने पहुंचे एसडीओ को हाईवे पर घेरकर पीटा, VIDEO वायरल

 

 

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं इस समय भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह पार्टी के पक्ष में खुलकर अपनी बात रख रही हैं और कांग्रेस पर भी निशाना साध रही हैं। ऐसे में अनुकृति की सक्रिय राजनीतिक भूमिका को लेकर कांग्रेस के भीतर भी चर्चा बनी हुई है। हरक सिंह रावत खुद कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

 

 

हरक सिंह रावत के बयान के बाद अनुकृति गुसाईं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत जिस समय की बात करते हुए ED का डर दिखाए जाने का जिक्र कर रहे हैं, उस समय उनकी शादी भी नहीं हुई थी और वह किसी राजनीतिक पद पर भी नहीं थीं। ऐसे में उनके लिए डरने जैसी कोई बात नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ नाबालिग की मांग में सिंदूर भरने के बाद युवक ने किया अप्रत्याशित कदम

 

 

अनुकृति ने कहा कि कांग्रेस को लग गया है कि वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार बनने वाली है, इसलिए इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान सामने आने पर उन्हें भी दुख हुआ होगा। वह उत्तराखंड की बेटी हैं और कांग्रेस से डरने वाली नहीं हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके परिवार के सदस्यों को आगे लाकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश नहीं कर सकती। अनुकृति के मुताबिक, वह राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- इंटरमीडिएट में उत्तराखंड में आठवां स्थान हासिल करने वाली आयुषी भट्ट को सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एचआर हेड एपी पांडे ने घर आकर दी शुभकामनाएं

 

 

अनुकृति गुसाईं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता दबाव बनाकर हरक सिंह रावत से इस तरह का बयान दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत परिवार के बड़े सदस्य हैं, इसलिए वह उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस पर दबाव डालकर बयान दिलवाने के आरोपों की निंदा की।

 

इस तरह हरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं के बयानों के बाद परिवार के भीतर की राजनीतिक पसंद और दोनों दलों की सियासत को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।