उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के इन जिलों में चार दिन अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट, राज्य के सभी स्कूल 14 व 15 जुलाई को बंद।

देहरादून न्यूज़- प्रदेश में अगले चार दिन तक भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है।

वही भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर रखते हुए तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और बिजली चमकने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज अपने संसदीय क्षेत्र लालकुआं में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा बनाए रखी जाए और आवागमन पर नियंत्रण हो। किसी भी आपदा की स्थिति में स्थलीय कार्रवाई हो और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी का बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के प्रबंध कर लिए जाएं। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहें। सभी चौकी व थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों व वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहें।

यह भी पढ़ें 👉  UTET 2024- जारी हुए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) के लिए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करे डाउनलोड