उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी खड़ी बस लेकर भागा युवक, 2 किमी पीछा कर पुलिस ने दबोचा

अल्मोड़ा न्यूज– धारानौला बस स्टैंड पर शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। चालक और परिचालक के होटल में खाना खाने जाने के दौरान एक युवक यात्रियों से भरी खड़ी बस लेकर फरार हो गया। बस में चाबी लगी होने का फायदा उठाकर युवक ने बस स्टार्ट की और हल्द्वानी की ओर निकल पड़ा। बस अचानक स्टैंड से निकलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार घटना के समय बस में करीब पांच यात्री सवार थे। इसी दौरान चालक और परिचालक पास के एक होटल में भोजन करने चले गए और बस में चाबी लगी रह गई। मौके का फायदा उठाते हुए एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और बस को हल्द्वानी की दिशा में ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है मीडिया की भूमिका।

 

बस गायब होने की जानकारी मिलते ही चालक और परिचालक ने तुरंत धारानौला चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन परिचालक को साथ लेकर बस का पीछा करने निकल पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- कारगिल शहीद की वीरांगना प्रेमा पपोला का आकस्मिक निधन, परिवार में मचा कोहराम

 

पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कर्बला तिराहे के पास बस को रोक लिया। इसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

 

बस लेकर जा रहे युवक की पहचान अब्दुल अमीर खान (करीब 28 वर्ष), निवासी भवाली, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर धारानौला चौकी ले आई। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया और पुलिस अधिनियम के तहत युवक का चालान कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ प्रशासन की झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही, तीन क्लिनिक सील, नोटिस देने के साथ लगाया जुर्माना

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते बस को नहीं रोका जाता तो यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।