उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में 30 वर्षीय युवक ने कमरे में खुद को आग लगाकर की आत्महत्या, डिप्रेशन में होने की बात आई सामने

देहरादून न्यूज़– राजधानी देहरादून से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कैंट थाना क्षेत्र के गल्जवाड़ी (घंघोड़ा) इलाके में 30 वर्षीय युवक ने कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिद्धांत ममगईं (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के 12 अधिकारियों की होगी विजिलेंस जांच, यह है पूरा मामला

परिजनों के अनुसार, रविवार रात सिद्धांत ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। कुछ समय बाद कमरे से धुआं उठता देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक सिद्धांत आग की चपेट में आ चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही कैंट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और सिद्धांत अपनी मां और भाई के साथ रहता था। वह अविवाहित था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिद्धांत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) केदारनाथ धाम में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध, बीकेटीसी ने मंदिर परिसर में लगाए साइन बोर्ड, मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील।

 

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। रविवार रात ही शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी भिजवाया गया। सोमवार सुबह पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में बिहार के युवक की हुई मौत।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।