अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,

इजरायल में ऑपरेशन अजय शुरू, इजरायल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का जताया आभार

ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इजरायल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन निगम अध्यक्ष गहतोड़ी के काशीपुर आवास में पहुँच उनके स्वास्थय का हाल जाना।

शुक्रवार सुबह इजरायल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया।

उनके सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गए। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इजरायल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। यहां से उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव अपडेट- 11वें राउंड

लगभग 18, 000 भारतीयों के इजरायल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश सुरक्षित ला रही है।