उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में गुलदार का कहर: कमरे में सो रही महिला पर हमला, युवक भी घायल

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर- उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र और श्रीनगर गढ़वाल में दो अलग-अलग घटनाओं में गुलदार के हमले से एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

 

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धान्यों गांव में सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे एक गुलदार ने घर में घुसकर कुशला देवी नाम की महिला पर हमला कर दिया। गुलदार दरवाजा तोड़कर अंदर आया और महिला को बाहर खींचने का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर महिला के पति ने लाठी से गुलदार को खदेड़ा। इस हमले में महिला के नाक और माथे पर गहरे जख्म आए हैं। उसे गंभीर अवस्था में अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडदून में बढ़ रहे कोरोना के मामले, एम्स की नर्सिंग अधिकारी समेत तीन Covid Positive

 

 

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में यह दूसरा हमला है। इससे पहले भी एक महिला को गुलदार ने गौशाला में घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड शासन ने गौला का खनन सत्र इस तारीख तक बढ़ाया, देखिए आदेश।

 

 

इधर, श्रीनगर गढ़वाल में भी मंगलवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। युवक गंगा दर्शन से आगे पौड़ी रोड पर मजदूरी का कार्य करता है। बताया गया कि वह शौच के लिए जा रहा था, तभी गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा। युवक को गंभीर हालत में संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

 

 

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई, गश्त बढ़ाने और गुलदारों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।