उत्तराखण्डमौसममौसम

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ सकती है मैदानी क्षेत्रो में ठंड

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकांश बादल छाये रहने से पारे में गिरावट दर्ज की और ठिठुरन बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक, 11 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड; 41 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्का कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मंगलवार से दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और जोरदार हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नुमाइश में मचाया था आतंक: ITI गैंग के साथ मिलकर चलाई थी तलवारें, गैंगस्टर समेत दो अपराधी गिरफ्तार

मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरे और धुंध से भी जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिससे वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा के आसार हैं। ऊधमसिंह नगर में शीत लहर का प्रकोप रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  List of Mock drill districts- ये हैं देश के वो 244 जिले जहां कल होगी मॉक ड्रिल, यूपी-दिल्ली, उत्तराखंड और बिहार समेत देखिए पूरी लिस्ट