उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं: आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने दिया सुरक्षा और अनुशासन का संदेश

लालकुआं न्यूज़- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औद्योगिक नगरी लालकुआं स्थित आईटीसी पेपर मिल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस दौरान पूरा मिल परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

 

 

ध्वजारोहण के बाद यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद गौरव और भावनाओं से जुड़ा दिन है। आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने देश के सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर धरने में पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का निलंबित कांस्टेबल, STF की जांच में गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि गिरोह से जुड़ा था नाम

 

 

प्रणव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल विदेशी शासन से मुक्ति पाना नहीं है, बल्कि आपसी मतभेद और वैमनस्य भुलाकर एकजुट होकर देश और समाज की प्रगति में योगदान देना भी है। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में खुदाई की शिकायत पर यूसीएफ ने बैठाई जांच

 

 

उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक संस्थान की सफलता के लिए कर्मशीलता, सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन बेहद महत्वपूर्ण हैं। सुरक्षा और गुणवत्ता को प्राथमिकता देकर ही संस्थान निरंतर प्रगति कर सकता है। उन्होंने आईटीसी समूह के लंबे सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि समूह ने संघर्ष, समर्पण और अनुशासन के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शुरू हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

 

 

समारोह में मिल प्रबंधन के प्रबोध पात्रा, नरेश चंद्रा, अविनाश जौहरी, संजय बाजपेयी, पंकज धूलिया समेत अन्य अधिकारी, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ संस्थान की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया।