उत्तराखण्डकुमाऊं,

कैंची धाम मेला 2026 बना ऐतिहासिक, रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के बीच सुगम दर्शन से गदगद हुई मंदिर समिति

नैनीताल न्यूज़- विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा के कैंची धाम में आयोजित स्थापना दिवस मेला-2026 इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक और यादगार साबित हुआ। मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के बाद कैंची मंदिर समिति और प्रबंधन ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इसे पिछले कई दशकों का सबसे सफल और व्यवस्थित मेला बताया।

 

 

कैंची मंदिर समिति के सचिव आलोक चोपड़ा और प्रबंधक प्रदीप साह ने कहा कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से मंदिर की सेवा से जुड़े हैं, लेकिन अपने जीवन में इतना भव्य, सुव्यवस्थित और “चमत्कारिक” मेला पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या सभी अनुमान से कहीं अधिक रही, फिर भी प्रशासन और पुलिस की बेहतर रणनीति तथा कड़ी मेहनत के चलते व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रण में रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालो को रहना होगा सतर्क, तुला राशि वालों को मिलेगी तरक्की, पढ़े आज का राशिफल

 

 

मेला अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहे और मेला संपन्न होने तक मौके पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

 

 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय एक घंटे तक बढ़ा दिया, जिससे अंतिम छोर पर खड़े भक्तों को भी बाबा नीब करौरी के दर्शन का अवसर मिल सका। मंदिर समिति ने इसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, चार घायल

 

 

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मेले के सफल आयोजन में राज्य सरकार, कुमाऊं मंडल आयुक्त, आईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी, एसएसपी नैनीताल समेत पुलिस और प्रशासन के सभी विभागों का अभूतपूर्व सहयोग मिला। सभी एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में प्राइमरी स्‍कूलों के बच्‍च्‍चों पर बढ़ा भार, अब पांच की जगह पढ़ेंगे सात सबजेक्‍ट

 

 

मेले के समापन पर श्रद्धालुओं, सेवादारों और अधिकारियों ने “नीब करौरी बाबा की जय” के जयकारों के साथ अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, मंदिर समिति के सचिव आलोक चोपड़ा, प्रबंधक प्रदीप साह, सदस्य मंजुल कुमार जोशी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित मंदिर समिति के सदस्य, सेवादार और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, सेवादारों तथा पुलिस-प्रशासन की टीम को मेले की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।