उत्तराखण्डकुमाऊं,

भीमताल पुल के पास मलबा आने से काठगोदाम–रानीबाग–भीमताल मार्ग बाधित, पुलिस ने जारी की यातायात सूचना

नैनीताल न्यूज़- काठगोदाम–रानीबाग–भीमताल मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह अचानक भीमताल पुल के पास भारी मलबा आ गया। मलबा आने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल, 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होंगे स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

 

 

नैनीताल पुलिस ने घटना की जानकारी साझा करते हुए सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। पुलिस और संबंधित विभाग मलबा हटाने के कार्य में जुट गए हैं, ताकि जल्द से जल्द मार्ग को सुचारू किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज के छात्रसंघ नेताओं की गुंडागर्दी, डॉक्‍टर के केबिन में घुसकर की लूट, MBPG छात्रसंघ अध्यक्ष सहित इन पर हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।