उत्तराखण्डकुमाऊं,

खेल महाकुंभ के तहत खो-खो प्रतियोगिता संपन्न

लालकुआं न्यूज़– राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में विधानसभा खेल महाकुंभ के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में दर्दनाक हादसा: 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से पोस्टमैन की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू

 


कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर ने की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम का संयोजन बिना जोशी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश खर्कवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, विजय रोहित, दुमका, नवीन पपोला, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल, हरीश नैनवाल, विनोद शर्मा, विनोद श्रीवास्तव, गोविंद राणा, अभिषेक सिंह, के.के. पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा के दो और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक 96 उपद्रवियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया तथा सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल की सराहना की गई।