उत्तराखण्डकुमाऊं,

प्रबुद्धजनों के सम्मान से बढ़ता है समाजसेवा का हौसला: डॉ. मोहन बिष्ट

लालकुआं न्यूज़– बबूर गुमटी स्थित एससी मेमोरियल स्कूल में ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट के आयोजन में प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों से जुड़े तीन दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करने से उनका उत्साह बढ़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(भर्ती-भर्ती) UKSSSC में निकली इन विभागों में 229 पदों पर भर्ती

 

 

प्रबुद्धजनों और बुजुर्गों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट की सराहना की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से सामाजिक योगदान दे रहे लोगों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। सम्मानित लोगों ने आयोजन के लिए ग्राम प्रधान का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: छवि बोरा ने दिखाया चुनावी दम, भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर भारी बढ़त

 

 

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर वनाधिकार समिति ने सीएम धामी को दिया ज्ञापन