उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल हवलदार रविन्द्र सिंह, 20 जनवरी को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रुद्रप्रयाग– उत्तराखंड के लिए एक बार फिर शौर्य और बलिदान की खबर सामने आई है। भारतीय सेना की 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार रविन्द्र सिंह अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद जवान की पहचान हवलदार रविन्द्र सिंह (पुत्र श्री सतेंद्र सिंह राणा), निवासी ग्राम आगर, दशज्यूला, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। वे 18 जनवरी को देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ रील बनाने के चक्कर मे युवक पहुंच गए हवालात में, जाने पूरा मामला

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर आज 19 जनवरी की रात रुद्रप्रयाग स्थित आर्मी कैंप लाया जाएगा। इसके बाद 20 जनवरी 2026 को सुबह 7:00 बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 2026 की घोषणा, कक्षा 6 व 7-11 के पार्श्व प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

 

अंतिम दर्शन के उपरांत शहीद का अंतिम संस्कार रुद्रप्रयाग संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे और अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देंगे।

 

शहीद की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव और आसपास के इलाकों में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह की शहादत को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें 👉  1 जुलाई से तीन कानून में हो रहे बड़े बदलाव, ढांचा तैयार करने में जुटी पुलिस, 20 करोड़ रुपये का बजट हुआ जारी