उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुआँ- तहसील दिवस में विधायक ने सुनी समस्याएं, मौके पर हुआ समाधान

लालकुआं न्यूज़– विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने आज तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा कई समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मदों से स्वीकृत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए, विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मां ने रुपए देने से किया इनकार तो गुस्से में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इस हालत में मिला यवुक का शव

इस दौरान जिम्मेदार लोगों से भी अपनी जवाबदेही शत-प्रतिशत निभाने की अपील की गयी। नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक मनोज रावत, उप राजस्व निरीक्षक सुनीता लोहनी, लक्ष्मी नारायण यादव, ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी, महेश जोशी, पूरन चंद्र, ललित सनवाल, एडवोकेट राजीव मोहन बिरखानी, विभिन्न विभागों के अधिकारी के अलावा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए हुए फरियादी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 हेल्थ ATM का किया लोकापर्ण, पढ़े पूरी खबर....