उत्तराखण्डकुमाऊं,
लालकुआँ- लंबे समय से फरार वारंटी को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

लालकुआं न्यूज़- लंबे समय से पुलिस को वांछित एक वारंटी को हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने वारंटी अशोक कुमार जोशी पुत्र नन्दाबल्लभ जोशी, निवासी दुर्गापालपुर मोतीराम, हल्दूचौड़, लालकुआं, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार वारंटी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं
- कांस्टेबल गुरमेज सिंह







