उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल, शासन ने जारी किए तबादला आदेश

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभारों में से कुछ विभागों से अवमुक्त करते हुए नए विभागों और जिम्मेदारियों का कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC का ड्राफ्ट तैयार होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड।

 

जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को कॉलम-3 में अंकित वर्तमान तैनाती के पदभार/विभाग से आंशिक रूप से मुक्त करते हुए कॉलम-5 में उल्लिखित नए विभागों और जिम्मेदारियों का दायित्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- तबादला–पदोन्नति में देरी से नाराज शिक्षक-संघ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन की तैयारी में

 

शासन स्तर पर हुए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे कई विभागों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक समन्वय पर सीधा असर पड़ सकता है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए दायित्व संभालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 90 राजकीय ITI की आठ हजार सीटों के लिए आवेदन हुए शुरू, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन, पढ़े पूरी खबर

 

 

सरकार की ओर से कहा गया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न विभागों के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।