उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, पदोन्नति के बाद 208 पुलिसकर्मियों के तबादले

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए चयन वर्ष 2025-26 में मुख्य आरक्षी नापु (पुरुष) से अपर उपनिरीक्षक नापु (पुरुष) के पद पर पदोन्नत किए गए 208 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत सभी कार्मिकों को उनके वर्तमान नियुक्ति जनपद से दूसरे जनपद में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

 

 

पदोन्नति के बाद बदली तैनाती

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी तबादला आदेश में पदोन्नत किए गए पुलिसकर्मियों के नाम के सामने उनके वर्तमान नियुक्ति जनपद के स्थान पर अब स्थानांतरित जनपद दर्ज किया गया है। संबंधित कार्मिकों को नई तैनाती वाले जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) आईपीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 

 

तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र से लेकर हो सकते कई महत्वपूर्ण फैसले

मैदानी से पहाड़ और पहाड़ से मैदान भेजे गए पुलिसकर्मी

तबादला सूची में कई पुलिसकर्मियों को मैदानी जिलों से पर्वतीय जिलों में भेजा गया है, जबकि कई कार्मिकों को पर्वतीय जिलों से मैदानी जनपदों में नई तैनाती दी गई है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती उनके वर्तमान जनपद में ही की गई है।

 

 

तत्काल प्रभाव से लागू होगा तबादला आदेश

पुलिस मुख्यालय ने आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त कर नई तैनाती वाले जनपद के लिए भेजने और वहां कार्यभार ग्रहण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 

 

आदेश की प्रतियां पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्र, एसडीआरएफ, प्रशिक्षण एवं अपराध अनुसंधान विभाग समेत संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

 

 

इस तबादले के बाद पदोन्नत हुए 208 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अलग-अलग जनपदों में तैनाती मिलेगी।